{"_id":"5a4bc6104f1c1b10788b6216","slug":"61514915344-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सबको साथ लेकर चलने का दे गए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सबको साथ लेकर चलने का दे गए संकेत
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के गठन के बाद बिलासपुर दौरे पर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने साफ संकेत दिए कि सरकार चलाने में सभी वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लिया जाएगा। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जेपी नड्डा जैसे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा।
उन्होंने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान साफ संकेत दिए कि सरकार में किसी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कहा कि मंडी कांग्रेस मुक्त कर दिया गया है। बिलासपुर जिला कांग्रेस मुक्त होने से बच गया। रणधीर शर्मा पुराने साथी हैं। उनकी कमी विधानसभा में खलेगी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल की भी जमकर प्रशंसा की। कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों की अपनी सरकार है। उन्होंने यह बात भी साफ की कि लोगों और सरकार में कोई दूरी नहीं होगी। लोग प्रदेश के विकास के लिए सुझाव भेजें। कहा कि प्रदेश सरकार को चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लिया जाएगा। ताकि प्रदेश में हर पांच साल बाद बदलने सरकार बदलने वाली परंपरा को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मॉडल राज्य के रूप में उभारा जाएगा।