{"_id":"5a2a8bd44f1c1b78548c1e03","slug":"61512737748-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरी गिद्दे बिच नची बड़ी छैल पर थिरके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरी गिद्दे बिच नची बड़ी छैल पर थिरके बच्चे
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
छंदोह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
उच्च पाठशाला छंदोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में एसएमसी प्रधान राज कुमार पटियाल उपस्थित हुए। दधोल पंचायत के पूर्व प्रधान मेहर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्याध्यापक राज कुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गोरी गिद्दे बिच नची बड़ी छैल नी गोरी मारे दिल टूटी गै, रोहडू जाना मेरी अमिए गीतों के साथ खूब धमाल मचाया। देश भक्ति गीत गाकर बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर अर्चना, शिवानी, अभिषेक, नीरज कुमार, शिवांशी, प्रियंका कुमारी, ग्रुप सांग में भाग लेने वाले निशांत व दोस्त, सचिन व दोस्त, कनिका व दोस्त, नाटक प्रस्तुत करने वाली शिवांशी व दोस्त, नाटी प्रस्तुत करने वाले कनिका, शिगुन व सरगम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में छठी से प्रियंका कुमारी, अभिषेक पटियाल और पल्लवी, सातवीं से शिवांशी रणौत, अक्षय कुमार और सचिन, आठवीं के सरगम, तनवी और अक्षय, नौवीं से कनिका कुमारी, अजय कुमार, रुचिका, दसवीं की भावना और रीतिका को पुरस्कृत किया गया। सीएससी एलीमेंटरी में अक्षय, शिवांशी, कनिका, अक्षय और शिवानी को सम्मानित किया गया। दधोल पंचायत के पूर्व प्रधान मेहर सिंह ने कहा कि दसवीं की बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में जो पहले 50 में स्थान हासिल करेगा उसे वह अपनी ओर से पांच हजार रुपये का नकद इनाम देंगे। समारोह में करतार सिंह, शमशेर, बसंत सिंह, बलदेव, राजेंद्र, शक्ति सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन