फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं

डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं

Tue, 05 Dec 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं
शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ तलाई की बैठक उपप्रधान प्यार सिंह बन्याल की अध्यक्षता में हुई। इसमें तलाई सीएचसी मे चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई गई। संघ के सचिव शंकर दास शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सीएचसी तलाई में चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। ताकि बाबा बालक नाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि तलाई अस्पताल का दर्जा बढ़े हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन मात्र एक चिकित्सक ही अस्पताल में तैनात है और अन्य पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तलाई अस्पताल पर करीब 13 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर हैं। लेकिन मात्र एक चिकित्सक होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। शंकर दास शर्मा ने कहा कि सीएचसी तलाई में एक्सरे मशीन तो है लेकिन ऑपरेटर न होने के कारण सफेद हाथी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने का कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव व स्वास्थ्य निदेशक के अलावा उपायुक्त बिलासपुर से सीएचसी में रिक्त पदों को भरने की मांग की है ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed