फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   61 people donate blood in barmana bilaspur

बीडीटीएस ग्राउंड बरमाणा में 61 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
61 people donate blood in barmana bilaspur
बीडीटीएस ग्राउंड बरमाना में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को टीशर्ट भे - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मानव अधिकार संरक्षण संस्थान बिलासपुर की ओर से बीडीटीएस ग्राउंड बरमाणा में आयोजित रक्तदान शिविर में 61 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ बीडीटीएस के प्रधान जीतराम गौतम ने किया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधान कुलदीप ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। शिविर में ब्लड बैंक बिलासपुर की टीम ने सहयोग किया गया। कुलदीप ठाकुर ने कहा कि संस्थान का हमेशा यह प्रयास रहा है और रहेगा कि जिले में कहीं भी लोगों को रक्त के कारण परेशानियों का सामना न करना पड़े, जिसके लिए संस्थान हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों से भी अपील की कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। कहा कि देखने में आया है कि कई लोगों के मन में रक्तदान को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं और लोग अभी भी रक्तदान करने के लिए जागरूक नहीं है। उन्होंने शिविर के आयोजन में पूर्ण सहयोग देने के लिए बीडीटीएस परिवार का धन्यवाद किया। इस रक्तदान शिविर का समापन पेंशनर एसोसिएशन बिलासपुर के जिला महासचिव चेतराम वर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के महासचिव जय किशन शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को संस्थान की तरफ से हौसलाअफजाई के लिए एक-एक टी शर्ट भी भेंट की गई। शिविर में संस्थान के उपप्रधान पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विक्रम ठाकुर, गगनदीप ठाकुर, प्रवीण सिंह, उपप्रधान धौन कोठी ब्रह्मानंद शर्मा, शशि शर्मा, नवीन ठाकुर, पलविंदर सिंह, युवक मंडल टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर, उप प्रधान अमन ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed