फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   600 students became participants of the Against Chitta campaign

Bilaspur News: 600 छात्र-छात्राएं बने अगेंस्ट चिट्टा अभियान के सहभागी

Tue, 21 May 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
600 students became participants of the Against Chitta campaign
- 25 मई तक इस अभियान को किया जाएगा पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। संस्कार सोसाइटी घुमारवीं की ओर से अगेंस्ट चिट्टा के तहत चलाए गए विद्यार्थी जागरुकता अभियान के अंतर्गत घुमारवीं उपमंडल के 23 विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राएं सहभागी हुए। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि 25 मई तक इस अभियान को पूरा किया जाएगा। 27 मई को इस प्रतियोगिता में अपने-अपने स्कूलों में प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार स्थानीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य के माध्यम से बच्चों को दिए जाएंगे। अपने विद्यालयों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपमंडल स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता जून माह में आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी कला के माध्यम से चिट्टा के खिलाफ समाज को संदेश देंगे। संस्कार सोसाइटी द्वारा चलाए इस अभियान में इन युवाओं को जोड़ा जाएगा। उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1000, 900 और 800 की इनामी राशि दी जाएगी। कहा कि संस्कार संस्था द्वारा चलाए इस अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग का मिल रहा समर्थन यह बताता है कि आज आमजन किस प्रकार से इस समस्या से परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता व युवाओं के सहयोग व प्रशासन की सख्त कार्रवाई से युवाओं को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed