{"_id":"6509a44529444c138104ce96","slug":"60-youth-donated-blood-in-the-camp-organized-under-seva-pakhwada-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-5856-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में 60 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में 60 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने किया। शिविर में 60 युवाओं ने रक्तदान किया। स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक अग्रणी संगठन है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभा रहे हैं। पौधरोपण और स्वच्छता अभियान जैसे कई अन्य सामाजिक कार्यों में उन्होंने हमेशा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। नशे समेत अन्य बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने में भी वह अहम योगदान दे रहे हैं। समाज सेवा के लिहाज से रक्तदान न केवल महादान, बल्कि नेक और पुण्य कार्य भी है। स्वेच्छा से दान किया गया रक्त आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को नई जिंदगी प्रदान करता है। चूंकि मानव रक्त का अन्य कोई भी विकल्प नहीं है, लिहाजा ब्लड बैंकों में खून की कमी दूर करने के लिए सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित करके युवा मोर्चा एक और सराहनीय कार्य रहा है। उन्होंने रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग और बिलासपुर अस्पताल की ब्लड बैंक टीम का आभार भी जताया। इस मौके पर सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, महासचिव प्यारेलाल चौधरी, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला, प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता मुस्कान, जिला अध्यक्ष मनोज चंदेल, प्रदेश आईटी सेल की सह संयोजक रीनू नड्डा विशेष तौर पर मौजूद रहीं।