{"_id":"6a97024507eabe6c210859c5","slug":"job-opportunity-for-iti-youth-campus-interview-on-september-7-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166776-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आईटीआई युवाओं के लिए नौकरी का मौका, सात सितंबर को कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आईटीआई युवाओं के लिए नौकरी का मौका, सात सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन
ऑपरेटर व हेल्पर के पदों पर होगी भर्ती,17 हजार तक मिलेगा वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में सात सितंबर को संधार टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से कैंपस इंटरव्यू एवं प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इसमें 12वीं पास और आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को नालागढ़ स्थित प्लांट में ऑपरेटर और हेल्पर के पदों पर नियुक्त करेगी। भर्ती में आईटीआई के सभी ट्रेडों के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आठ घंटे की शिफ्ट के लिए 15 हजार रुपये वेतन या वजीफा दिया जाएगा। इसके अलावा 1,500 रुपये डीबीटी और 500 रुपये उपस्थिति पुरस्कार मिलेगा। 26 दिन की उपस्थिति पर अभ्यर्थी को कुल 17 हजार रुपये तक प्राप्त हो सकेंगे। कंपनी की नीति के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान भी किया जाएगा। कर्मचारियों को कैंटीन के साथ बस या परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज की चार फोटो और अपडेटेड रिज्यूमे साथ लाना होगा। आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर ओंकार सिंह ने पात्र प्रशिक्षित युवाओं से रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सात सितंबर को निर्धारित समय पर संस्थान पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।