फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A statistical survey will be conducted in three rural areas of Bilaspur in September.

Bilaspur News: सितंबर में बिलासपुर के तीन ग्रामीण क्षेत्रों में होगा सांख्यिकी सर्वेक्षण

Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A statistical survey will be conducted in three rural areas of Bilaspur in September.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की टीमें सितंबर 2026 में जिले के तीन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विभिन्न सामाजिक और आर्थिक विषयों पर सर्वेक्षण करेंगी। इस दौरान चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से श्रम, घरेलू आय, प्रवासन, ऋण और निवेश समेत कई विषयों पर जानकारी जुटाई जाएगी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के उप क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर की ओर से यह सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। बिलासपुर में उप मुहाल खैरियां लुहणू, टिहरी और हटवाड़ को सर्वेक्षण के लिए चयनित किया गया है। क्षेत्रों और परिवारों का चयन वैज्ञानिक प्रतिदर्श पद्धति के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक रूपेश जालवाल ने बताया कि सितंबर में विभिन्न विषयों से संबंधित सांख्यिकीय सर्वेक्षण किए जाएंगे। इनमें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, प्रवासन सर्वेक्षण, ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण, स्थिति आकलन सर्वेक्षण और अनिगमित क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का वार्षिक सर्वेक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण के लिए अधिकृत कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, सर्वे प्रगणक और सर्वे पर्यवेक्षक चयनित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से परिवारों और प्रतिष्ठानों से आवश्यक जानकारी ली जाएगी।
विकास योजनाओं के लिए अहम होंगे आंकड़े
राष्ट्रीय स्तर पर एकत्रित होने वाले इन आंकड़ों से देश और प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। रोजगार, परिवारों की आय, प्रवासन, ऋण एवं निवेश और विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों से जुड़े आंकड़ों का इस्तेमाल सरकार विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में करती है। साथ ही मौजूदा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का आकलन भी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किया जाता है।

जानकारी पूरी तरह रहेगी गोपनीय
सहायक निदेशक ने लोगों से सर्वेक्षण दल का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण के दौरान परिवारों और प्रतिष्ठानों से प्राप्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उपलब्ध कराई गई सूचनाओं का इस्तेमाल केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या परिवार की व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करना नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर विश्वसनीय आंकड़े तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed