फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unable to provide jobs, they opened lottery shops to ruin the youth: Anurag

नौकरी नहीं दे पाए तो युवाओं को उजाड़ने के लिए खोली लॉटरी की दुकान : अनुराग

Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Unable to provide jobs, they opened lottery shops to ruin the youth: Anurag
सांसद ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला,कहा-पांच लाख नौकरियों पर भी घेरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में लॉटरी शुरू करने को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। बिलासपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि प्रदेश में लॉटरी जरूरी हो गई है। ऐसी क्या मजबूरी है कि प्रदेश के लोगों को ठगना जरूरी हो गया है और युवाओं को रोजगार देने के बजाय लॉटरी शुरू की जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को नौकरियां नहीं मिलीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब नौकरी नहीं दे पाए तो पांच लाख युवाओं को उजाड़ने और पांच लाख परिवारों को प्रभावित करने के लिए लॉटरी की दुकान खड़ी कर दी गई। उन्होंने कहा कि लॉटरी और जुए से कभी कोई समाज आगे नहीं बढ़ा, बल्कि इससे परिवार और समाज उजड़ते ही हैं। सांसद ने कहा कि लॉटरी से किसकी जेब गर्म होगी और किसकी जेब से पैसा निकलेगा, यह समय आने पर सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के लोगों के खिलाफ षड्यंत्र बताते हुए कहा कि लॉटरी के माध्यम से प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के खजाने को लुटा दिया और प्रदेश को करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डुबो दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का कर्ज जीएसडीपी के करीब 82 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति कर्ज का बोझ भी चिंता का विषय है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार अब लोगों के खातों में बची जमा पूंजी को भी लॉटरी और जुए के जरिये खत्म करवाने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। लॉटरी से रोजगार नहीं मिलेगा, बल्कि कई परिवारों की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed