फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिजली बोर्ड ने 16 दिन बाद ही थमा दिए बिल, उपभोक्ता परेशान

बिजली बोर्ड ने 16 दिन बाद ही थमा दिए बिल, उपभोक्ता परेशान

Mon, 14 Jan 2019 10:50 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने 16 दिन बाद ही थमा दिए बिल, उपभोक्ता परेशान
electricity demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। बिजली बोर्ड की लापरवाही से जामली क्षेत्र के लोग परेशान हो गए हैं। बिलासपुर के जामली में बिजली बोर्ड ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों का जनवरी माह के शुरू में ही इसी माह के बिजली के बिल बांट दिए हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें पता नहीं चल रहा है कि वह कैसे बिजली के बिल दें।
लोगों का कहना है कि पिछले बिजली के बिल दिसंबर माह में 25 व 27 दिसंबर तक आए थे जिसका भुगतान भी कर दिया है, लेकिन अब 16 दिन बाद ही दोबारा से बिजली बोर्ड ने बिजली के बिल थमा दिए हैं जिससे दुकानदार व स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बिजली बोर्ड पर लापरवाही का सवाल उठाते हुए कहा कि 16 दिन का बिजली का बिल बोर्ड ने कैसे उन्हें थमा दिया है। इन बिलों में बोर्ड ने मीटर रेंट व सर्विस चार्ज भी पूरे एक माह का लगाया है। स्थानीय निवासी जयपाल, राकेश, सावित्री, रामपाल, हरदेई का कहना है कि पहले जो बिल आया था वह एक माह का बिल था। अब जो आया है वह 16 दिन का है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिलों को दुरुस्त किया जाए और तय समय के अनुसार ही उन्हें बिजली के बिल दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed