{"_id":"5b534af54f1c1bed5e8b483b","slug":"51532185333-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर लखनपुर में खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर लखनपुर में खुले में बह रही सीवरेज की गंदगी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। लोअर लखनपुर के गांव ठेढ़ में सीवरेज लाइन की गंदगी खुले में बह रही है जिससे पूरे इलाके में गंदगी ही गंदगी फैल गई है। इलाके में दुर्गंध भी फैल चुकी है जिससे यहां पर आम लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। जबकि साथ में एक गड्ढा भी खोदा गया हैं, जिसमें रात के समय किसी मवेशी व इंसान के गिर कर घायल होने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों कृष्ण चंद, वीरपाल, अनंतराम, शुभम, लेहरु, श्रवण, शिवम, कृष्णा, हरिंद्र सिंह, देविंद्र सिंह, सोमा देवी, लेखराम, हेमा, बलवीर व जितेंद्र का कहना है कि सीवरेज लाइन की जो पाइप टैंक से जुड़ी थी वो कुछ समय पहले टूटकर अलग हो चुकी है जिससे सारी गंदगी खुले में बह रही है। जबकि शहर में इस समय डेंगू का प्रकोप चरम सीमा पर है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी भी इंसान को खतरे में डाल सकती है। वहीं लोगों का कहना है कि टैंक के साथ ही एक बड़ा गड्ढा भी खोदा गया है जो कि काफी गहरा है जिसमें गिरने से किसी व्यक्ति अथवा पशु की जान जा सकती है।
गांव के निवासी कृष्ण चंद ने बताया कि सीवरेज लाइन की पाइप का चैंबर पिछले एक सप्ताह से लीक हो रहा है। यह सारा पानी नाली में एकत्रित हो रहा है जिसका रिसाव हैंडपंप की ओर हो रहा है। इससे वहां पर लगे हैंडपंप का सारा पानी दूषित हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वह इस हैंडपंप से पानी भरते हैं तो पानी के ऊपर झाग बन रहा है जिसको पीने से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव के एक निवासी अनंतराम का कहना है कि जब उन्होंने इस समस्या को बताने के लिए प्रधान को फोन किया तो प्रधान ने व्यस्त होने की वजह से बाद में फोन करने को कहा लेकिन न तो उसके बाद प्रधान ने वापस फोन किया और न ही उनके फोन करने पर फोन उठाया। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से इस मामले को जल्द से जल्द हल करने का आग्रह किया है।