{"_id":"5a7ef6f24f1c1b805a8b9091","slug":"51518270194-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी में चल रहा है शिव महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी में चल रहा है शिव महोत्सव
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि को लेकर सजा श्री नयना देवी का मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयनादेवी (बिलासपुर)। शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारी वर्ग के सहयोग से यहां पर 11 दिवसीय शिव महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए जहां मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है, वहीं रंगबिरंगे फूलों से भी मंदिर की सजावट की गई है।
शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जहां मंदिर में शिव महापुराण का पाठ किया जा रहा है, वहीं शाम के समय भजन संध्या का आयोजन होता है। शिवरात्रि महोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भाग ले रहे हैं। मंदिर न्यास नयनादेवी के नवनियुक्त अध्यक्ष एसडीएम अनिल चौहान ने मंदिर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह शिवरात्रि महोत्सव 11 दिन तक चलेगा। शिवरात्रि के दूसरे दिन पूर्ण आहुति डाली जाएगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शिव महापुराण की कथा के दौरान हरिद्वार ऋषिकेश से आए पंडित सुशील कुमार अपनी मधुर आवाज में जहां शिव कथाएं प्रस्तुत कर रहे हैं, वहीं शिव भजनों से भी मंदिर का वातावरण शिव रंग में रंग चुका है। पंडित सुशील कुमार का कहना है कि जो भी प्राणी शिवरात्रि के दिन शिव पूजा करता है वह चार पहर की पूजा करता है। शिव भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मुख्य पूजा का कार्य पुजारी विशाल शर्मा कर रहे हैं। वहीं, पूरे संचालन का कार्य पुजारी आनंद गोपाल और पुजारी चंडी शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। कथा के उपरांत हर रोज श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बांटा जाता है और चाय पान की भी व्यवस्था भी रहती है। जबकि, मंदिर न्यास के अधीक्षक राम कृष्ण शर्मा का कहना है कि शिवरात्रि महोत्सव के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर न्यास पूर्ण सहयोग दे रहा है।