{"_id":"5a4d190c4f1c1b4a018b56f7","slug":"51515002124-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला अस्पताल के जीएनएम नर्सिंग स्कूल में प्रशिक्षुओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में सीएमओ वीके चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु पूजा ने भजन सुनाया। प्रशिक्षु सीमा ने भांगड़ा की प्रस्तुति दी। जबकि मोहिनी ने माए नी मेरिए..., काजल ने पहाड़ी गीत पारलिया बणिया मोर जे बोले..., गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। बनीता व रश्मि ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं अंजना व दीपिका ने प्रदेशियां रे डेरे..., गीत की प्रस्तुति दी। सोनिका, ज्योति व काजल ने नृत्य प्रस्तुत किया। सोनू व शिवानी ने चुटकुले सुनाकर खूब हंसाया।
कैटवॉक, म्यूजिकल चेयर व प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां भी रोचक रहीं। शिवानी को मिस फ्रेशर, रुख्साना को मिस पर्सनेल्टी व सुरेखा को मिस ब्यूटीफुल के खिताब दिया गया। विजेताओं को मुख्यातिथि ने ताज पहनाया व उपहार प्रदान किए।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीण शर्मा, नृसिंग एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष भावना ठाकुर, रेणुबाला, निर्मला, बीना खजूरिया, ज्योत्सना, मधु गौतम, शिष्टा गौतम, सत्य देवी, प्रोमिला, पूनम, पूनम कुमारी, मोमिना बेगम, शमला, रमा, रेणुबाला, रीना व प्रोमिला मौजूद रहीं।