{"_id":"5a4a70624f1c1baa268b70da","slug":"51514827874-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में नववर्ष मेलों में अब तक 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। हालांकि दो दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। लेकिन रविवार को मंदिर में रिकॉर्ड भीड़ पहुंची। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात 1 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए थे। कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन किए। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। रविवार को मंदिर में प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों और विदेशों के श्रद्धालु मां के दर पहुंचेे।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीएसपी श्रीनयनादेवी अनिल शर्मा और थाना प्रभारी कोट योगराज चंदेल भी मौके पर डटे रहे। मेलों में अब तक सबसे बड़ी बात यह रही कि किसी भी श्रद्धालु की जेब नहीं कटी। रविवार रात्रि 12 बजे जब नववर्ष का आगाज हुआ तो मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं श्रद्धालुओं ने इस मौके पर मिठाइयां बांटी। मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को श्रद्धालुओं ने 10,93,844 नकद, 5 ग्राम 400 मिली ग्राम सोना और एक किलो 580 ग्राम चांदी चढ़ावा चढ़ाया।