{"_id":"5a119f5a4f1c1b97678bc98a","slug":"51511104346-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहणू में राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुहणू में राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता शुरू
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Daily Mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। लुहणू मैदान में स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार को राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश भर के बॉडी बिल्डर आए हैं। जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजन प्रभारी मोहित बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर-5 के पार्षद और नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र पंडित ने किया। पंडित ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग एक ऐसा खेल है जिसमें बच्चों को अपना शरीर बनाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर हो रही है इसलिए ऐसी खेल स्पर्धाओं से जुड़कर बच्चे नशे से दूर रहते हैं। इस मौके पर अर्धनारीश्वर संस्था के अध्यक्ष बिजली महंत और बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष सीमा सांख्यान विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए सभी प्रतिभागियों ने अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। मिस्टर इंडिया रनअप शैंटी सिंह और मिस्टर नॉर्दन इंडिया के विजेता रूपंकर पब्बी विशेष रूप से मौजूद रहे। राधे गोविंद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।