{"_id":"5cb76479bdec22145601367a","slug":"41555522681-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं के 12 स्कूलों में शिक्षा विभाग की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं के 12 स्कूलों में शिक्षा विभाग की छापामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर/ घुमारवीं। बिलासपुर के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई घुमारवीं क्षेत्र में पहुंच गई है। बुधवार को शिक्षा विभाग की टीम ने घुमारवीं क्षेत्र के 11 निजी स्कूलों में छापामारी की है। छापामारी में स्कूल का सारा रिकॉर्ड जांचा जा रहा है।
वहीं, स्कूल में गाड़ियां, फीस बढ़ोतरी, बच्चों को दी जाने वाली सुविधा, अध्यापकों की संख्या का ब्योरा और अन्य जानकारी तैयार कर हर स्कूल की फाइल तैयार की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जिलेभर के अधिकतर स्कूलों के सालाना रजिस्टर में खामियां सामने आ रही हैं। घुमारवीं के भी अधिकतर निजी स्कूलों के रजिस्टर में खामियां पाई गई हैं। रजिस्टर में स्कूल प्रशासन द्वारा सालाना गतिविधियों का ब्योरा कम दिया गया है।
विज्ञापन
सालाना बैठकें, एसएमसी के साथ बैठक कर निर्णय व अन्य जानकारी नहीं दी गई है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने कई स्कूल प्रबंधकों को फटकार भी लगाई गई। वहीं, सभी स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर शिमला निदेशालय भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग बिलासपुर की कार्रवाई लगभग एक सप्ताह से जारी है। वहीं, सभी स्कूलों का रिकॉर्ड लेकर शिमला निदेशालय भेजा रहा है। हालांकि अभी तक कोई बड़ा मामला जिला के स्कूल का नहीं आया है लेकिन अधिकतर स्कूलों के रजिस्टर में खामियां सामने आने से निजी स्कूल प्रबंधकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब देखना यह बाकी है कि शिमला निदेशालय से आगामी आदेश जारी होने पर विभाग इन स्कूल प्रबंधकों पर क्या कार्रवाई करता है।
इनसेट...
स्कूलों की रिपोर्ट शिमला निदेशालय भेजी जाएगी
घुमारवीं क्षेत्र के 11 स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। अधिकतर स्कूलों के रजिस्टर में खामियां पाई गई हैं। सभी निजी स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर शिमला निदेशालय भेजी जाएगी।
-सुदर्शन सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, बिलासपुर