फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कुश्ती में कांगड़ा के सोनू और रोहतक के सोमवीर रहे संयुक्त विजेता

कुश्ती में कांगड़ा के सोनू और रोहतक के सोमवीर रहे संयुक्त विजेता

Wed, 10 Apr 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती में कांगड़ा के सोनू और रोहतक के सोमवीर रहे संयुक्त विजेता

विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के समापन समारोह में सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मेले मनोरंजन का साधन होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचालक भी हैं।
मेले में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में सामान्य वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कांगड़ा के सोनू व रोहतक के सोमवीर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जोकि काफी समय तक चला और बराबरी पर रहा और दोनों पहलवानों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया और 36-36 हजार रुपये की नकद इनाम राशि व दोनों को गुर्ज इनाम के रूप में दिए गए। इसके साथ ही सेमी फाइनल में प्रवेश करने वाले पहलवानों को 5-5 हजार रुपये नकद इनाम के रूप में दिए गए।
विज्ञापन

जबकि हिमाचल कुमार के लिए सुंदरनगर के मुकेश धवाल व मंडी के देव सयोली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें मुकेश ने देव सयोली को मात देकर हिमाचल कुमार का खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये व गुर्ज तथा उप विजेता को 15 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 4 पहलवानों को 3-3 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। जबकि कुश्ती स्पर्धा के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में घुमारवीं के निशांत ने घुमारवी के शिवम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम विजेता को 51 सौ रुपये नकद गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान को 41 सौ रुपये नकद राशि के रूप में भेंट किए गए। सामान्य वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 150 से भी अधिक राज्य व राज्य के बाहर के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। जबकि हिमाचल कुमार की कुश्ती स्पर्धा में 21 पहलवानों ने तथा 17 वर्ष की कम आयु वर्ग के 11 पहलवानों के अतिरिक्त महिला पहलवानों ने भी अखाडे़ में अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed