{"_id":"5c0ab104bdec2241b5203b1f","slug":"41544204548-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से दिया जा रहा सफाई का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से दिया जा रहा सफाई का संदेश
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की ओर से शहर में शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड नंबर-3 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उड़ान थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। साथ ही लोगों का मनोरंजन भी किया गया।
वार्ड सदस्य शालिनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के मद्देनजर डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन के तहत कार्य करवाया जा रहा है। अब एमएसडब्ल्यू-2016 नियम के तहत प्रत्येक घर का कचरा छंटनी करके लिया जाएगा। इस विषय को लेकर शहर के 11 वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने लोगों को अपने घर में दो डस्टबिन रखने की सलाह दी। कलाकारों ने ‘कमेटियां री आइयो कूड़ा बैन’ समूह गान से सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने का संदेश दिया। कलाकारों में नवीन सोनी, अभिषेक, मिलाप शर्मा, किरण, अंशुल, कर्ण, अर्जुन आदि शामिल रहे। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने भी स्लोगन व कविता के माध्यम से सफाई का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष सोमा देवी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से प्रबंधक वंदना लखनपाल, रतन लाल शर्मा, अंजना, माया, शिवानी व ललित सहित कई लोग व स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।