{"_id":"5b4a0cbc4f1c1b35748b4a3c","slug":"41531579580-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को डेंगू के दो नए मामले हुए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को डेंगू के दो नए मामले हुए दर्ज
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में डेंगू से पीड़ित 14 रोगियों का इलाज चल रहा है जिसमें से डेंगू के 12 रोगियों का इलाज घर में चल रहा है तथा 2 रोगी अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 143 तक पहुंच गई है जिसमें 129 डेंगू के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों में पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को डेंगू के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं।