फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तालाब का पानी घटने से हजारों मछलियां मरीं

तालाब का पानी घटने से हजारों मछलियां मरीं

Wed, 06 Jun 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
तालाब का पानी घटने से हजारों मछलियां मरीं
सोलग गांव में फैली दुर्गंध, बीमारियां फैलने का खतरा - फोटो : अमर उजाला

सरोज पाठक

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। धार-टटोह पंचायत के सोलग गांव में तालाब का पानी सूखने से हजारों मछलियां मर गईं। मछलियों के मरने के बाद पूरे गांव में दुर्गंध फैल गई है। गांव में बीमारी फैलने का खतरा बनता देख युवाओं ने मरी मछलियों को निकाल कर उन्हें दफनाया। तालाब में बची मछलियों के लिए पानी का प्रबंध किया जा रहा है।

गर्मी के चलते तालाब में पानी सूख रहा है। इससे हजारों मछलियां मर रही हैं। बची हुई मछलियां भी आए दिन मर रही हैं क्योंकि उन्हें तालाब में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। युवक मंडल सोलग के सदस्य रामानंद ने बताया कि कुछ दिनों में लगभग तीन हजार से ज्यादा मछलियां पानी की कमी से मार गई हैं। युवक मंडल के निवेदन पर एसीसी ने तालाब में पानी का एक टैंकर भी डाला था। उसके बावजूद दोपहर में तापमान बढ़ने पर मछलियां मर रही हैं।
विज्ञापन


मछलियों के मरने से गांव में उसकी बदबू फैली। युवक मंडल के सदस्यों प्रवीण कुमार, अजय ठाकुर, संगम, श्याम, सुमन, राजेश पाली, आदेश ने मिलकर मरी हुई मछलियों को तालाब से निकाल कर दफना दिया। लोगों ने मत्स्य विभाग और प्रशासन से मांग की कि तालाब में जल्द से जल्द पानी डाला जाए ताकि मछलियों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed