{"_id":"5af9b8a24f1c1be2408b539c","slug":"41526315170-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फरार भगोड़े को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फरार भगोड़े को पकड़ा
Updated Mon, 14 May 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
भगोड़ा अपराधी के साथ पीओ सेल के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने सड़क हादसे में फरार चल रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक को आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले कर दिया गया है। उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 16 मई 2006 को नारायण सिंह निवासी कांगड़ा जो एचआरटीसी में परिचालक है, उसने मामला दर्ज करवाया था कि सुबह 7:40 बजे एचआरटीसी की बस शिमला से बैजनाथ जा रही थी, जिसे चालक रणवीर कुमार निवासी कांगड़ा चला रहा था। जब बस ब्रह्मपुखर के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक को चालक सोनू कुमार निवासी धर्मशाला चला रहा था। परिचालक की शिकायत पर दोनों चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में बरमाणा थाना में मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई थीं। पुलिस की जांच के बाद मामला न्यायालय में गया। इसके बाद दोनों चालकों को कोर्ट से समन आने लगे। बस चालक लगातार अदालत में पेशी में आ रहा था लेकिन ट्रक चालक सोनू कुमार बार-बार समन आने के बाद भी पेशी में हाजिर नहीं हुआ, जिसे अदालत ने 16-2-16 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। इसकी तलाश पीओ सेल बिलासपुर की टीम लगातार कर रही थी। पीओ सेल बिलासपुर के इंचार्ज एचसी दौलत राम और रवि गौतम उसके पैतृक गांव भी गए, लेकिन वहां जाकर पता चला कि वह ऊना, होशियारपुर और अंबाला की तरफ ट्रक चलाता है। यहां पर भी टीम ने इनकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद टीम को गुप्त सूचना मिली कि वह घर पर आया है। टीम ने धर्मशाला के सिद्धबाड़ी गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले कर दिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने भगोड़े को पकड़ा है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले किया गया है।