फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वापसी का मालभाड़ा 60 प्रतिशत न मिलने पर सभाएं एकजुट

वापसी का मालभाड़ा 60 प्रतिशत न मिलने पर सभाएं एकजुट

Sat, 24 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
वापसी का मालभाड़ा 60 प्रतिशत न मिलने पर सभाएं एकजुट
बिलासपुर। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत विभिन्न परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों ने ट्रक ऑपरेटरों के लिए फरमान जारी किया है। सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर निजी सप्लायरों द्वारा 60 प्रतिशत मालभाड़ा वापसी न दिए पर कोई भी ट्रक ऑपरेटर कच्चा माल लोड़ नहीं करेगा। अवहेलना करने पर उस ऑपरेटर की गाड़ी को सभा से छह माह के लिए ब्लैकलिस्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बाग्गा में निजी सप्लायर द्वारा किए जाने वाले कच्चे माल का ढुलान तब तक परिवहन सभाओं की गाड़ियां नहीं करेंगी, जब तक निर्धारित मालभाड़ा नहीं देंगे। बिलासपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत विभिन्न परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। खारसी परिवहन सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी द्वारा माल ले जाने व वापसी लानेे का भाड़ा निर्धारित किया गया है। वापसी का भाड़ा 60 प्रतिशत जाने के भाड़े का दिया जाता है। बग्गा से माल ले जाने के कुल भाड़े का वापसी 60 प्रतिशत भाड़ा दिया जाना अनुबंध में है, लेकिन कंपनी को सप्लाई होने वाला कोयला, लोहा, मिट्टी व जिपष्म निजी सप्लायर बुंगा साहिब, कीरतपुर साहिब व काहनपुर खुई से केवल वापसी का 30 से 35 प्रतिशत ही भाड़ा दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुल भाड़े का 60 प्रतिशत भाड़ा वापसी का जब तक नहीं दिया जाता, तब तक कच्चे माल का ढुलान बंद रहेगा। इसके अलावा जो ट्रक ऑपरेटर अपनी मर्जी से कच्चा माल लोड़ करेगा, उसकी गाड़ी सभा से छह महीनों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दाड़लाघाट व सोलन ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रतन मिश्रा, खारसी परिवहन सभा के प्रधान महेंद्र सिंह, सदस्य धर्मपाल ठाकुर, परसराम ठाकुर, राज कुमार और कुलदीप, परिवहन सभा रानी कोटला के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, उपप्रधान बबलू शर्मा, महासचिव मान सिंह, सदस्य अशोक ठाकुर, परिवहन सभा मांगल के सदस्य दीप चंद शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, तरसेम ठाकुर, अजीत सेन, बलदेव, हेमराज, सुरजीत व भूतपूर्व परिवहन सभा के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र व महासचिव जोगिंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed