{"_id":"594bfbaa4f1c1b8f3e8b4578","slug":"41498151850-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाहड़ा स्कूल बना ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपाहड़ा स्कूल बना ओवरआल चैंपियन
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
राजकीय पाठशाला कपाहड़ा में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में कपाहड़ा स्कूल ओवरआल चैंपियन बना। कपाहड़ा स्कूल के खिलाड़ियों ने खो-खो, कुश्ती और मार्च पास्ट में प्रथम स्थान हासिल किया है।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि रोहित शर्मा को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया है। प्रतियोगिता में आशीष, अमन, अंशुल, अतुल, शुभम शर्मा, शुभम भोगल, आदित्य, विशाल, रोहित और हरीश सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बलदेव और पाठशाला के प्रधानाचार्य संतोष धर्माणी सहित अन्य अध्यापकों ने खिलाड़ी छात्रों को समारोह के दौरान सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने शारीरिक शिक्षक खेमपाल शर्मा, डीईपी चैन सिंह, कर्म सिंह सहित अन्य अध्यापकों को खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।