{"_id":"6640c911313b375c180968f2","slug":"400-liters-of-raw-liquor-destroyed-in-dabat-forest-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117202-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दबट जंगल में नष्ट की 400 लीटर कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दबट जंगल में नष्ट की 400 लीटर कच्ची शराब
विज्ञापन
- दूसरे मामले में 10 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने दबट जंगल में 400 लीटर कच्ची शराब नष्ट की है। वहीं, एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब सीमा के पास चल रहे अवैध शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए कोट कहलूर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसी के तहत रविवार सुबह पुलिस के दल ने दबट जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो ड्रम मिले, जिनमें 400 लीटर कच्ची शराब पाई गई। उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दूसरे मामले में पुलिस के एक दल ने गश्त के दौरान कैनी के साथ व्यक्ति को पकड़ा। जब कैनी की तलाशी ली गई तो 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी गांव झिडिय़ां डाकघर लखनु तहसील श्री नयना देवी जी बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।