फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   40 privet school affilation stop by education department.

जिला में 40 निजी स्कूलों की मान्यता पर लटकी तलवार

Mon, 24 Oct 2016 11:47 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज / अमर उजाला, बिलासपुर।
कमलेश रतन भारद्वाज / अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 24 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
40 privet school affilation stop by education department.
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

जिला के तहत 30 फीसदी से अधिक निजी स्कूल अभी तक जेबीटी टेट उतीर्ण शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। इससे जिला के 40 निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे है। शर्त पूरी नहीं कर पाने के कारण इन स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण विभाग ने रोक दिया है।

विज्ञापन


इससे इन स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर भी संकट छा गया है। इससे विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। शैक्षणिक सत्र आधे से अधिक बीत चुका है।  
विज्ञापन


जिला में 130 निजी स्कूल चल रहे है। इनमें से 80 से 90 स्कूलों ही जेबीटी टेट शिक्षकों की नियुक्ति की शर्त को पूरा कर पाए हैं। इसके अलावा 40 से अधिक स्कूल अभी तक जेबीटी टेट उर्तीण शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर ने कई बार नोटिस जारी किया है। डेढ़ माह पहले इन स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति कर ब्यौरा भेजने का समय दिया गया था। मगर अभी तक इन स्कूलों ने शर्त का पूरा नहीं किया है। इससे इन स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण लटक गया है।

मिल सकता है अंतिम मौका : शैक्षणिक सत्र 2016-17 का अक्तूबर माह भी लगभग बीत चुका है। लेकिन, अभी तक इन स्कूलों को विभाग से मान्यता नहीं मिल सकी है। इससे निजी स्कूलों के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर को निदेशालय से जेबीटी टेट उर्तीण शिक्षकों की नियुक्ति की रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने के आदेश मिले है। ऐसे में विभाग ने इन स्कूलों को जेबीटी टेट उर्तीण शिक्षकों की नियुक्ति करने का अंतिम मौका दिया है।

शर्त पूरा करने वाले स्कूलों का होगा औचक निरीक्षण  : जिन स्कूलों ने जेबीटी टेट शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उन स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर औचक निरीक्षण करेंगे। इस बारे में निदेशालय से बिलासपुर कार्यालय को निर्देश जारी किए है। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को क्रॉस चेक किया जाएगा।


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर पीसी वर्मा ने बताया कि स्कूलों को कई बार जेबीटी टेट उर्तीण शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन, अभी तक 30 फीसदी स्कूल इस शर्त को पुरा नहीं कर पाए हैं। जिन स्कूलों ने जेबीटी टेट उर्तीण शिक्षक तैनात कर लिए हैं। उन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed