{"_id":"6452426fd3e505751108c4e6","slug":"40-girl-students-gave-scholarship-exam-in-kanya-pathshala-bilaspur-news-c-19-1-141044-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कन्या पाठशाला में 40 छात्राओं ने दी छात्रवृति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कन्या पाठशाला में 40 छात्राओं ने दी छात्रवृति परीक्षा
विज्ञापन
- पिछले साल 23 छात्राओं ने परीक्षा पास कर हासिल की छात्रवृति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना (एचपी-एसवीएवाई) के तहत कन्या पाठशाला बिलासपुर में 40 छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा दी। स्कूल की विज्ञान संकाय की 23 छात्राएं इस योजना के तहत निशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में बुधवार को इस परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। छात्राओं ने मोबाइल के माध्यम से परीक्षा दी। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने बताया की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। स्कूल करियर काउंसलर राकेश भारद्वाज ने बताया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 24 अप्रैल को 11वीं और 12वीं कक्षा की करीब 100 से अधिक छात्राओं ने यह परीक्षा दी है। अब 9वीं और 10वीं कक्षा की 40 छात्राओं ने यह परीक्षा दी। पिछले साल भी पाठशाला से विज्ञान संकाय की 23 छात्राओं ने परीक्षा पास कर छात्रवृति हासिल की है। इन छात्राओं को लगातार ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग प्रदान की जा रही है। इस कोचिंग में विद्यार्थियों को मुख्य रूप से जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। शाम के समय विद्यार्थियों को तीन घंटे तक कोचिंग दी जाती है। परीक्षा संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:00 से 1:00 तक आयोजित की गई।