फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   38 people corona positive in the district, 20 patients defeated

फॉल आर्मी वर्म से जिले में 122 हैक्टर पर मक्की की फसल हुई प्रभावित

Thu, 21 Jul 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
38 people corona positive in the district, 20 patients defeated
जुखाला में मक्की की फसल को नस्ट करने वाला फॉल आर्मी कीट। - फोटो : BILASPUR
जुखाला(बिलासपुर)। जिले में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का कहर जारी है। इससे मक्की की फसल खराब हो रही है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 122 हेक्टेयर भूमि पर बीजी गई मक्की की फसल इससे प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जिले में 57,422 किसान परिवार 27,000 हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई करते हैं। साल 2018 से फॉल आर्मी वर्म की वजह से किसानों की मक्की की फसल खराब हो रही है। कृषि विभाग ने ब्लॉक स्तर पर कृषि विशेषज्ञों की टीमें बनाई हैं, जो कि प्रभावित क्षेत्रों का दौर कर रही हैं। किसानों को इस कीड़े से मक्की की फसल को बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ इसके बचाव के लिए दवाई के छिड़काव की सलाह दे रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है की फॉल आर्मी वर्म की चार अवस्थाएं हैं। यह कीड़ा मक्की के पौधे पर अंडे देता है। इसके बाद अंतिम अवस्था में ये कीड़े उड़कर खेत में जगह-जगह अंडे देते हैं। इसके बचाव के लिए किसानों को खेत में पेरोमोंन ट्रेप लगाने चाहिए, जिससे ये कीड़े ट्रेप में आकर मर जाते हैं। इसके अलावा क्लोरोफारिफॉस दवाई 4 एमएल प्रति लीटर के हिसाब से खेत में छिड़काव करें। दवाई उपदान पर कृषि विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध है। किसान खेत में टी टाइप का पक्षियों को बैठने के लिए लकड़ी का ढांचा बना सकते हैं। इन पर पक्षी बैठकर फॉल आर्मी वर्म के अंडों को खा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक प्राची गोयल ने कहा कि फॉल आर्मी वर्म के प्रति विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जा रही हैं। किसानों को इस कीड़े के बचाव के लिए दवाई कृषि विक्रय केंद्रों पर उपदान पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed