बिलासपुर। जिले में बुधवार को 28 संक्रमितों ने कोरोना का मात दी है। वहीं, बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर और झंडूता में कोरोना की वजह से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, जिले में 31 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1678 पहुंच गया है। वहीं 194 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दधोल से 20 वर्षीय युवक, सुभाष कॉलोनी से 36 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं से 66 वर्षीय व्यक्ति, रोपा से 58 वर्षीय महिला, पड़यालग से 38 वर्षीय व्यक्ति, स्वारघाट से 37 वर्षीय व्यक्ति, साई ब्राह्मणा से 57 वर्षीय व्यक्ति, स्वारघाट से 26 वर्षीय युवक, स्वारघाट से 28 वर्षीय महिला, समारी से 30 वर्षीय व्यक्ति, छत से 41 वर्षीय व्यक्ति, एनटीपीसी कोलडैम से सीआईएसएफ की 48 वर्षीय महिला जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं हरनोड़ा से 24 वर्षीय युवक, अमरोही से 41 वर्षीय महिला, बेहरन से 43 वर्षीय व्यक्ति, बेहरन से 47 वर्षीय महिला, डाहड से 42 वर्षीय व्यक्ति और एनटीपीसी कोलडैम से सीआईएसएफ का 29 वर्षीय जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में रौड़ा सेक्टर और झंडूता की दो बुजुर्ग महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई है। बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। जिले में वीरवार को रेपिड एंटीजन से 181 सैंपल लिए गए थे। जिनमें 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए 64 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।