{"_id":"5cbcaa66bdec2214577e91ad","slug":"31555868262-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस इलेवन ने एसपी इलेवन को हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस इलेवन ने एसपी इलेवन को हराकर जीता मैच
विज्ञापन
cricket shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के लखनपुर में स्थित पुलिस लाईन मैदान में रविवार को प्रेस इलेवन और एसपी इलेवन के मध्य दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। मैच बहुत रोमांचक रहा। प्रेस इलेवन ने मैच के अंतिम क्षणों में भारी उलटफेर करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। प्रेस इलेवन ने मैच एक विकेट से जीत लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं।
प्रेस इलेवन के कप्तान विजय कुमार ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षक का निर्णय लिया। एसपी इलेवन की शुरूआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज आदित्य शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जबकि दूसरे छोर पर आदित्य कटारिया ने टीम को बेहतरीन सहारा दिया और वे अंतिम ओवर तक डटे रहे।
विज्ञापन
एसपी इलेवन की ओर से आदित्य कटारिया ने 23, ललित ने 34, इरशाद खान ने 20, कप्तान सुशील ने 15 और अजय ने 28 रनों का योगदान दिया। एसपी इलेवन कुल बीस ओवरों में छह विकेटों के नुकसान पर 126 रन बना पाई। प्रेस इलेवन की ओर से शुभम राही, विजय स्टार्क और कपिल व खेमराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस इलेवन की टीम के सलामी बल्लेबाज विजय कुमार और जितेंद्र कुमार ने टीम को अच्छी शुरूआत दी लेकिन तीसरे ओवर में जितेंद्र कुमार रन आउट हो गए। प्रेस इलेवन की ओर से सुभाष ने टीम को अच्छा सहारा दिया और वे अंत तक आउट नहीं हुए। प्रेस इलेवन की ओर से विजय कुमार ने 15, कपिल ने 13, सिद्धार्थ ने 14, सुभाष ठाकुर ने 27 और शुभम ने 9 रन बनाए।
एसपी इलेवन की ओर से मनीष ने एक, अजय ने दो, ईरशाद ने दो, चंद्रशेखर ने दो विकेट हासिल किए। मैच का रोमांच अंतिम गेंद तक बना रहा। जहां पर खेमराज शर्मा ने सुभाष ठाकुर का साथ देकर अंतिम गेंद पर अंतिम रन पूरा किया तथा टीम को विजय दिलाई। इस मैच में अमित कुमार और कमांडर ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि अजय कुमार स्कोरर रहे।