फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मामले की जांच करने कॉलेज पहुंचे एसडीएम घुमारवीं

मामले की जांच करने कॉलेज पहुंचे एसडीएम घुमारवीं

Thu, 03 Jan 2019 10:06 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करने कॉलेज पहुंचे एसडीएम घुमारवीं
घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन

घुमारवीं कॉलेज की छात्राओं द्वारा हाईकोर्ट को पत्र लिखने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। इसी कड़ी में वीरवार को एसडीएम घुमारवीं भी कॉलेज पहुंचे और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की। हालांकि बुधवार को घर से कॉलेज बुलाई छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन ने एसडीएम के आने से पहले ही घर भेज दिया था। वहीं एसडीएम ने भी इस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई को भेज दी है। लेकिन सूत्रों की मानें तो पूरा सरकारी अमला मामले को रफा-दफा करने में लगा है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में अब हाईकोर्ट में सुनवाई सात जनवरी को रखी गई है। जिससे इस मामले की जानकारी जुटाने के लिए उपायुक्त ने एसडीएम घुमारवीं को आदेश जारी किए थे। कॉलेज में सब ठीक है या जो पत्र छात्राओं ने लिखकर भेजा वह सही है, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज कमेटी व प्रधानाचार्य को छात्राएं पहले अवगत करवा चुकी थीं कि छात्राओं को दिया जाना वाला खाना ठीक नहीं है। कॉलेज प्रशासन व कमेटी अगर उस पर तुरंत कार्रवाई करती तो नौबत यहां तक नहीं आती। कॉलेज वार्डन व प्रशासन के ऊपर जब छात्राओं का भरोसा टूट गया था, तभी मजबूर होकर उन्होंने हाईकोर्ट को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन मामले को रफा-दफा करने में जुटा
एक दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन ने छुट्टियां होने के बाद भी छात्राओं को घर से बुलाया था। लेकिन जब मौके पर एसडीएम व सीडीपीओ पहुंचे तो हॉस्टल की सभी छात्राओं को उनके आने से पहले घर भेज दिया था। जिससे छात्राओं को एसडीएम के समक्ष बात रखने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में एसडीएम को कॉलेज प्रशासन के द्वारा दस्तावेज पेश किए गए, उससे ही संतोष करना पड़ा। ऐसे में इस बात पर भी संदेह से इनकार नहीं किया जा सकता कि कॉलेज प्रबंधन पूरे मामले को दबाने में लगा हुआ है।

उपायुक्त के आदेश पर कॉलेज में जाकर निरीक्षण किया गया है तथा विस्तृत जानकारी जुटाई गई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई हैं। उसे बंद लिफाफे में डालकर उपायुक्त कार्यालय को भेजा जाएगा।
शशिपाल शर्मा एसडीएम घुमारवीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed