{"_id":"5b8feff7867a5501346c1f3a","slug":"31536159735-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त प्रधान सचिव कुंडू ने लिया विकासात्मक कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त प्रधान सचिव कुंडू ने लिया विकासात्मक कार्यों का जायजा
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिले में चल रहे विकासात्मक परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुुंडू बिलासपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले कोर्ट परिसर में बनी नई इमारत का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने इमारत की खिड़कियों व दीवारों के बारे में जांच की। इसके बाद संजय कुंडू यहां से सीधे अस्पताल परिसर के पास बन रही नर्सिंग कॉलेज की इमारत का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कागजों सहित ठेकेदार से इमारत निर्माण के बारे में भी चरचा की।
वहीं प्रधान सचिव संजय कुंडू ने दोपहर बाद बिलासपुर शहर के लुहणू स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के बाद 66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही कोलडैम पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया। उसके उपरांत उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में स्थित गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में जल परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया।
समिति द्वारा सड़कों, पुलों तथा 33 केवी सब-स्टेशन जिसके माध्यम से कोलडैम पेयजल योजना को विद्युत आपूर्ति की जा रही है का भी निरीक्षण किया गया।
इससे पहले अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू की अध्यक्षता में गुणवत्ता नियंत्रण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गुणवत्ता नियंत्रण समिति ने जिला में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण समिति की बैठक अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू की अध्यक्षता में बिलासपुर परिधि गृह में आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यों की अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर समिति के सदस्य ई. दीपक शर्मा, एसई लोक निर्माण विभाग गुणवत्ता नियंत्रण ई. वीर सिंह राणा, एसई आईपीएच, ई. देवेश ठाकुर, गुणवत्ता नियंत्रण, ई. एलके शर्मा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम विनय कुमार, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य के अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता, अधिशाषी अभियंता विद्युत सुरेश कुमार धीमान, अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग जेएस सोढी उपस्थित रहे।