{"_id":"5a413e634f1c1bbd208b8b7e","slug":"31514225251-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में महिला एवं वृद्धा आश्रम खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में महिला एवं वृद्धा आश्रम खुलेगा
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर) घुमारवीं में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इकाई बिलासपुर की बैठक राज्य सचिव राहुल चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
संगठन के उपाध्यक्ष विपिन चंदेल ने बताया कि 28 जनवरी को जिला स्तरीय बैठक पन्याला विश्राम गृह में आयोजित की जाएगी। 18 फरवरी को संगठन बिलासपुर द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन शिव मंदिर पन्याला में होगा। 11 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन कंदरौर में करवाया जाएगा। 8 अप्रैल को स्वास्थ्य जांच शिविर तियून खास में लगाया जाएगा। 13 मई को संगठन की जिला स्तरीय बैठक जाहू में आयोजित की जाएगी। 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन जाहू में किया जाएगा।
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि महिला एवं वृद्धा आश्रम जिला बिलासपुर में खोला जाएगा। इसके लिए कार्रवाई संगठन द्वारा शुरू कर दी है। दो स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन संगठन द्वारा किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष कुलजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक चंदेल, कार्यकारिणी सदस्य तेजा सिंह, राजेंद्र शर्मा, जिला मंडी के सचिव अशोक ठाकुर व ताराचंद, राजकुमार आदि ने भाग लिया।