{"_id":"5a2c12cf4f1c1b001c8b7d05","slug":"31512837839-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीण 13 से धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीण 13 से धरने पर
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। एसीसी विस्थापित एवं प्रभावित सभा की बैठक सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पंजगाईं के कुनणू में हुई। बैठक में कुनणू, धौन कोठी और बलोह के ग्रामीण शामिल हुए।
बैठक में एसीसी की ओर से की जा रही ब्लास्टिंग से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। एसीसी कंपनी की ब्लास्टिंग से हो रही समस्याओं से कई बार जिला प्रशासन, एसीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार को ग्रामीण अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके चलते उक्त तीनों गांवों के लोग 13 दिसंबर से एसीसी के माइनिंग एरिया में कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
गौरतलब है कि ग्रामीण ब्लास्टिंग, माइनिंग एक्ट की अवहेलना, ध्वनि और वायु प्रदूषण की समस्याओं के निवारण की मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं। तीन महीनों से ग्रामीण प्रशासन को आगाह कर रहे हैं कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान न हुआ और माइनिंग एक्ट के अनुसार लोगों को न्याय नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन, हिमाचल सरकार व कंपनी लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। ब्लास्टिंग के कारण इतनी मेहनत से बनाए घरों को दांव पर लगाने के लिए ग्रामीण तैयार नहीं हैं। इसलिए वे कंपनी के खिलाफ आंदोलन का एलान कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने सदर के विधायक बंबर ठाकुर से भी आग्रह किया है कि वह इस लड़ाई में उनका साथ दें। इस मौके पर भगत सिंह वर्मा, वार्ड मेंबर सुनील गौतम, आदर्श कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बाबू राम गौतम, कृष्ण पाल, नरोत्तम दत्त, शिव गौतम, पंडित श्याम लाल, पूर्व बीडीसी शेर सिंह ठाकुर, शम्मी शर्मा, नीकू राम, नंद लाल गौतम व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।