{"_id":"5a119f574f1c1bd9798bd75e","slug":"31511104342-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के ख्ााते में नहीं आ रही गैस की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के ख्ााते में नहीं आ रही गैस की सब्सिडी
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवी और सदर विधानसभा क्षेत्र का कुछ क्षेत्र जहां घुमारवीं से गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की जाती है, वहां पर गैस पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल रही है। इससे लोगों में रोष है।
घुमारवी व सदर क्षेत्र की कुल 45 पंचायतों के लगभग एक लाख लोगों को घुमारवीं से गैस की आपूर्ति की जाती हैं। इसमें घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 35 व सदर की 10 पंचायतें हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र के 19,582 उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन ले रखे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जिनके बैंक खातों में पिछले कई महीनों से गैस की सब्सिडी नहीं आई है। विभाग के पास ऐसी कई शिकायतें पिछले कुछ महीनों से आ रही हैं कि खातों मे सब्सिडी नहीं आ रही है और हमने सब्सिडी छोड़ने के लिए किसी तरह का पत्र लिखकर नहीं दिया है।
आशा देवी, प्रदीप गुप्ता, विशाल सोनी, तारा देवी, मंजीत ठाकुर, अनिल कुमार, यशपाल, दलेल सिंह ने कहा कि हमारी सब्सिडी कई महीनों से व साल से भी ज्यादा समय से बैंक खातों में नहीं आ रही है, जिसकी शिकायत भी की गई है। इन लोगों ने कहा कि एक तो दिन प्रतिदिन गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं और ऊपर से सब्सिडी खातों में नहीं आ रही है। लोगों ने बताया कि जो भी दस्तावेज विभाग द्वारा मांगे गए थे वह भी जमा करवा दिए गए हैं, फिर भी सब्सिडी न आना समझ से परे है।
विज्ञापन
घुमारवी के गैस प्रबंधक निर्भय कुमार ने कहा कि लोगों की कुछ शिकायतें आई थीं जो उच्च अधिकारी के पास भेज दी गई हैं। जिन लोगों ने दो-दो अलग बैंकों में खाते खोल रखे हैं तो उनमें से किसी भी खाते में सब्सिडी आ सकती है, जो आधार के साथ लिंक हैं। यह जरूरी नहीं है कि जो खाता कार्यालय में दिया गया है उसी में ही सब्सिडी आएगी, दूसरे खाते में भी सब्सिडी आ सकती हैं। ऐसे में दोनों खातों की जांच कर लें।