{"_id":"59fccce54f1c1ba7678b9379","slug":"31509739749-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गए छात्र की अपहरण की आशंका से हड़कंप, कई घंटे बाद मिला छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ने गए छात्र की अपहरण की आशंका से हड़कंप, कई घंटे बाद मिला छात्र
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन गए छात्र की अपहरण की आशंका, हड़कंप
बिलासपुर (रामपुर)।
परीक्षा में अंक कम आने पर एक छात्र परिजनों के डर से ट्रेन में सवार होकर उत्तराखंड के लालकुआं स्टेशन पहुंच गया। छात्र के अपहरण की आशंका पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देकर परिजन भी खोजबीन में जुट गए। बाद में वह लालकुआं में मिला, जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
नगर के मोहल्ला शांति कालोनी निवासी जयराम क्षेत्र की चड्ढा पेपर मिल में नौकरी करते हैं। उनका पुत्र अंकुश राजपूत गुरुवार शाम नगर में ही एक शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने गया था। परिजनों का कहना है कि वह ट्यूशन पढ़ने के बजाय कहीं चला गया। रात तक वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही खोजबीन करनी शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, उनका पुत्र देर रात उत्तराखंड के लालकुआं में मिला। पुलिस ने छात्र को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि छात्र के परीक्षा में अंक कम आए थे, इसलिए वह परिजनों की पिटाई की डर से घर से चला गया था। वह ट्रेन के द्वारा लालकुआं पहुंचा था। छात्र को पाकर परिजन खुश थे।