{"_id":"6aa6eafd0020d623d40cb348","slug":"30000-devotees-paid-obeisance-at-the-shrine-of-goddess-naina-devi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167668-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मां नयना देवी के दर 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मां नयना देवी के दर 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर के साथ बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, दुकानदारों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी मेलों के बाद श्री नयना देवी जी में सामान्य दिनों का कारोबार श्रद्धालुओं की संख्या पर निर्भर हो गया है। सप्ताह के अन्य दिनों में अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु पहुंचने से मंदिर के आसपास के बाजारों में कारोबार सुस्त रहता है, जबकि रविवार को छुट्टी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से बाजार में भी रौनक लौट आती है। रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दर्शन किए।
सुबह से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर की आरती के बाद मंदिर में भीड़ और बढ़ गई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार फ्लाईओवर तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश करवाया गया।
श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या का असर मंदिर परिसर के साथ आसपास के बाजार पर भी दिखाई दिया। प्रसाद, माता की चुनरी, धार्मिक सामग्री और खाने-पीने की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। दुकानदारों के अनुसार सामान्य दिनों में उनका कारोबार काफी हद तक श्रद्धालुओं की संख्या पर निर्भर रहता है। रविवार को अधिक श्रद्धालु पहुंचने से बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान मंदिर में लगातार भीड़ रहती है, लेकिन मेले समाप्त होने के बाद सोमवार से शनिवार तक श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम हो जाती है। ऐसे में दुकानदारों को रविवार और अन्य छुट्टियों का इंतजार रहता है। मंदिर के प्रवेश और निकासी द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने पानी पीकर राहत महसूस की।
पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु मिथुन जैन ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ के बावजूद दर्शन की व्यवस्था ठीक रही। मंदिर के पुजारी लकी शर्मा ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में व्यवस्थाएं बनाए रखने पर ध्यान दिया गया।