{"_id":"671b8cbd9d9d27532f0a00b6","slug":"2966-grams-of-hashish-recovered-from-the-person-traveling-in-the-car-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-125530-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार सवार व्यक्ति से 296.6 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार सवार व्यक्ति से 296.6 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
- आरोपी को गिरफ्तार कर बरमाणा थाना पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस की विशेष टीम ने कार सवार एक व्यक्ति से 296.6 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर बरमाणा थाना पुलिस को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार दोपहर को बिलासपुर-शिमला मार्ग पर विनायकघाट के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक आल्टो कार को रोका गया। कार चालक के घबराए हुए हावभाव देखकर तलाशी ली गई तो 296.6 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रिपुदमन निवासी गांव निहारखान बसला डाकघर ब्रह्मपुखर बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।