फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   22 thousand devotees bowed their heads at Shri Naina Devi Ji.

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 22 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 28 Dec 2025 06:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Dec 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
22 thousand devotees bowed their heads at Shri Naina Devi Ji.
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब 22 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए। इससे पहले ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। सुरक्षा कर्मियों ने पूरे दिन व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। श्रद्धालुओं को जत्थों में दर्शन के लिए भेजा गया। दिनभर माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक हवन यज्ञ में भाग लिया और सुख शांति की प्रार्थना की। विशेष रूप से पंजाब के श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय-पानी की लंगर सेवा का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed