फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में पांच फीसदी सुधरा सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम

जिले में पांच फीसदी सुधरा सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम

Thu, 25 Apr 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिले में पांच फीसदी सुधरा सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कहा कि जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है। जिले के सरकारी स्कूलों में पिछले एक साल से किए गए विभिन्न प्रयासों से इस बार सरकारी स्कूलों के वार्षिक परिणाम में पांच फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
उपायुक्त बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विभिन्न सरकारी स्कूलों के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में 4400 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसका परिणाम 67.25 फीसदी रहा है। जबकि पिछली बार यह परिणाम 62.18 फीसदी रहा है। जबकि विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 87 फीसदी रहा है जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साल जिला में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि इस बार कला संकाय की छात्र-छात्राओं के लिए भी प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में इस बार 25 सरकारी स्कूलों का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। जबकि 90 फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों की संख्या 55 है। कहा कि जिले में केवल मात्र दो स्कूल ऐसे बचे हैं जहां परीक्षा परिणाम 25 फीसदी से कम है।
--
इनसेट-
परीक्षा की तैयारियों के लिए पेपर किए गए हैं तैयार
कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा और छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा की तैयारियों के लिए पेपर तैयार किए गए हैं। कहा कि इस बार भी डाइट को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए स्ट्डी मैटेरियल तैयार करने को कहा गया है जिसमें कुछ वीडियो की तैयार की जाएगी ताकि बच्चों को परीक्षा की तैयारियों में आसानी हो।

इनसेट....
बच्चों को निशुल्क कोचिंग के प्रयास
बच्चों को निशुल्क कोचिंग के लिए जिले में प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि पिछले साल इस कार्य को अंजाम नहीं दिया जा सकता लेकिन जिला प्रशासन इस बार दूसरे राज्य के किसी बड़े कोचिंग सेंटर की तलाश में है, जो श्रीनयना देवी में बच्चों को कोचिंग दे सके। श्रीनयना देवी में बच्चों की सुविधा के लिए रहने ओर खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी। यहां सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को 15-15 दिनों की निशुल्क कोचिंग मुहैया करवाने की भी योजना इस साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed