फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एम्स के लिए होने वाला भूमि पूजन महज एक राजनैतिक ड्रामा

एम्स के लिए होने वाला भूमि पूजन महज एक राजनैतिक ड्रामा

Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
एम्स के लिए होने वाला भूमि पूजन महज एक राजनैतिक ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रामलाल ठाकुर ने एम्स के कल होने वाले भूमि पूजन को महज एक राजनैतिक ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहाकि इस भूमि पूजन से जिले की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आने वाले आम चुनावों के लिए लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा अपने प्रचार-प्रसार के तहत यह षड्यंत्र रच रही है और पैसे का जम कर दुरुपयोग कर रही है। इसमें जिला प्रशासन भी बराबर का हिस्सेदार है।
बिलासपुर जिला का पूरा का पूरा प्रशासन भाजपाइयों का एजेंट बन कर काम कर रहा है। जब प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव थे तब उन चुनावों से ठीक पहले देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन अक्तूबर 2017 को लुहणू खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम से एम्स की ऑनलाइन आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अब भी एम्स को मंडी में शिफ्ट करवाने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि एम्स के लिए प्रथम बैच ही मंडी में बिठाया जा रहा है। पहले यह पता चला कि 19 करोड़ की राशि से एम्स की बाउंड्री वाल लगेगी अब सुनने में आया है कि 100 करोड़ की राशि जारी कर दी है लेकिन धरातल पर तो भूमिपूजन व शिलान्यास ही दिखाई पड़ते हैं। प्रधानमंत्री ने जब इसका शिलान्यास लुहणू खेल परिसर से किया था उस दिन करीब 10 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आया था। अब जब कल इस एम्स के भूमिपूजन करेंगे तो दोबारा से लाखों रुपयों की चपत लग जाएगी तो इसकी भरपाई कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान ने भी व्यंग कसते हुए कहा है कि जब विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया था तो उस समय इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को लोगों ने पटकनी दी थी और अब जब लोकसभा चुनावों से पहले एम्स के भूमि पूजन का ड्रामा करवाया जा रहा है तो अब यहां से लोकसभा की सीट से भी लोग भाजपा को पटकनी देंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एम्स को बिलासपुर के चंगर पलासिया व राजपुरा राजस्व गांवों में एम्स खोलने के लिए कैबिनेट की मंजूरी दे दी थी, चूंकि से केंद्र में भाजपा की सरकार ही थी और उस सरकार ने केवल एम्स के नाम पर ठगा ही है। अब यह भूमि पूजन भी लोकसभा चुनावों से पहले उसी भाजपा के पुराने ठग मंत्र का हिस्सा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed