फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेंशन बहाली के मुद्दे पर ही कर्मचारी देंगे अपना वो

पेंशन बहाली के मुद्दे पर ही कर्मचारी देंगे अपना वो

Mon, 26 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पेंशन बहाली के मुद्दे पर ही कर्मचारी देंगे अपना वो
पेंशन बहाली के मुद्दे पर ही कर्मचारी देंगे अपना वोट
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में गरजे बिलासपुर जिले के कर्मचारी
केजरीवाल ने पुरानी पेंशन बहाली करने का किया ऐलान : राजेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। देश भर से एनपीएस कर्मचारी संघ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। नई पेंशन नीति कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के बैनर तले बिलासपुर एनपीएस संघ ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। प्रधान राजेंद्र कुमार, सदर ब्लॉक अध्यक्ष शशिपाल शर्मा और अजय डोड की अध्यक्षता में बिलासपुर संघ से सैकड़ों कर्मचारी इस रैली के लिए दिल्ली पहुंचे।
राजेंद्र कुमार ने बताया कि देश भर से 2003 के बाद के लाखों कर्मचारी इस रैली में पहुंचे। देश भर से लगभग 50 लाख कर्मचारी इस नीति के दायरे में आते हैं। इस रैली के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार को दिखा दिया है कि अगर 2019 के चुनाव से पहले पेंशन बहाली नहीं की गई तो यही कर्मचारी उस सरकार को चुनेंगे जो लिखित रूप में पुरानी पेंशन बहाली की बात करेगी। रैली की सफलता को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ऐलान कर दिया है कि वह पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में हैं और दिल्ली में जल्द ही इसको बहाल करेंगे।
विज्ञापन

शशि पाल शर्मा, अजय डोड सहित अन्य कर्मचारियों का कहना है कि अगर दिल्ली पेंशन बहाल कर सकता है तो हिमाचल क्यों नहीं कर सकता। राज्य सरकार जल्द ही इस बारे में गहनता से विचार करे और हिमाचल में भी पुरानी पेंशन बहाल करे। कर्मचारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि पेंशन बहाली का मुद्दा ही आगामी लोकसभा चुनाव की जीत और हार तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
...सरोज पाठक...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed