फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   उपमंडल झंडूता की 22 पेयजल योजनाएं प्रभावित

उपमंडल झंडूता की 22 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Tue, 14 Aug 2018 08:32 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल झंडूता की 22 पेयजल योजनाएं प्रभावित

विज्ञापन
उपमंडल झंडूता की 22 पेयजल योजनाएं प्रभावित
अभी दो से तीन दिन और लगेंगे योजनाओं के चालू होने पर
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। बीते दिनों हुई भारी मूसलाधार बारिश के कहर से आईपीएच विभाग उपमंडल झंडूता की 22 योजनाएं प्रभावित होने से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इससे कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति भी बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग ने कुछ पेयजल योजनाओं को चालू कर पेयजलापूर्ति बहाल कर दी है।
भारी बारिश से आईपीएच विभाग उपमंडल झंडूता के तहत आने वाले झंडूता, बलघाड़, रोहल, बरठीं, सुन्हाणी, गेहड़वीं, धराड़सानी, समोह, दाड़ी-बाड़ी, नखलेहड़ा, बडोल देवी सहित अन्य स्थानों की करीब 35 हजार की आबादी को बीते दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा। विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य कर बरठीं सरगल, ब्लोह बल्ही, ज्योरा भदोल, बाला सेर बरोहा, धराड़सानी, भजवाणी, बजौरा, मुहराइया, समलेटा भटेड, दाड़ीबाड़ी योजनाओं में पेयजलापूर्ति बहाल कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुछ योजनाओं में पानी आ जाने से मोटर पंप खराब हो गए हैं। दो दिनों के भीतर सभी योजनाओं में पेयजलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग उपमंडल झंडूता के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार बीते दिनों हुई भारी बारिश से विभाग की 22 योजनाओं को करीब 52 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने कुछ पेयजल योजनाओं में पेयजलापूर्ति बहाल कर दी है बाकी अन्य पेयजल योजनाओं में दो दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
....सुभाष कपिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed