फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 201

घुमारवीं से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 201

Tue, 31 Jul 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 201
ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 1 से 31 अगस्त तक होगा
विज्ञापन

उपायुक्त ने घुमारवीं से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 2018 किया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए और लोगों में स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता और उत्साह का प्रसार करने के लिए उपमंडल घुमारवीं से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 2018 का शुभारंभ डीसी विवेक भाटिया ने स्वच्छता रथ को झंडी दिखाकर किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 2018 बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि पूरे जिले में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। पहली बार देश के सभी जिलों की स्वच्छता का मूल्यांकन किया जाएगा तथा इस सर्वेक्षण में जिला बिलासपुर को भी चुना गया है।
उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव, पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य, महिला मंडल, युवक मंडल, सीबीओ गैर सरकारी संस्थाएं, निगरानी समितियां, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक करेंगे। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि पीने के पानी के प्राकृतिक स्रोतों के पानी की नियमित जांच करें कि पानी पीने योग्य है या नहीं तथा बावड़ियों में क्लोरिन की दवाई डालें और यदि पानी पीने योग्य नहीं है तो इसका साइन बोर्ड ग्राम पंचायत की ओर से लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां करना तथा स्कूल परिसर की सफाई तथा शौचालयों की समुचित साफ-सफाई रखना तथा स्वच्छता रैलियों का आयोजन करना भी सुनिश्चित कर लें। स्वास्थ्य कर्मचारी डेंगू एवं मच्छरों से बचाव के लिए दवाइयों का छिड़काव करें। उन्होंने आईसीडीएस विभाग से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को साफ-सफाई के बारे में जानकारी दें तथा शौचालयों की सफाई भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पीओ डीआरडीए संजीत सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 2018 के बारे में बताया कि विकास खंड घुमारवीं में 31 जुलाई से 3 अगस्त तक विकास खंड झंडूता में 4 से 7 अगस्त तक, बिलासपुर में 8 अगस्त से 10 अगस्त तक नयना देवी जी स्थित स्वारघाट में 13 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वच्छता रथ विभिन्न पंचायतों में लोगों को जागरूक करेगा।
-----------
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed