फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अतिक्रमण हटाने के विरोध में पूर्व विधायक ने बोला हल्ला

अतिक्रमण हटाने के विरोध में पूर्व विधायक ने बोला हल्ला

Tue, 24 Apr 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में पूर्व विधायक ने बोला हल्ला
अतिक्रमण हटाने के विरोध में पूर्व विधायक ने बोला हल्ला
विज्ञापन

बिलासपुर में लोगों के साथ मिलकर किया धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों पर अतिक्रमण को हटाने के मामले को लेकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने शहर के लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में रोष रैली निकालने के बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।

बंबर ठाकुर का आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की आड़ में पिक एंड चूज की नीति अपनाई जा रही है। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लोगों के साथ बैठक करके बंबर ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विस्थापितों के अतिक्रमण को नियमित करने के लिए एक नीति बनाई थी। इस नीति के तहत 150 वर्गमीटर तक के अतिक्रमण को नियमित किया जाना था। इस नीति के तहत 52 लोगों के कब्जे नियमित भी हुए हैं। भाजपा सरकार यदि चाहती तो इस नीति में संशोधन करके सभी विस्थापितों एवं गैर विस्थापितों के कब्जों को नियमित कर सकती थी। लेकिन, भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया। बंबर ठाकुर ने साफ किया कि पिक एंड चूज की नीति नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा विस्थापितों की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed