{"_id":"5aba71774f1c1b2d4e8b4997","slug":"21522168183-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहतलाई-बड़सर संपर्क सड़क खस्ता हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहतलाई-बड़सर संपर्क सड़क खस्ता हाल
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई-बड़सर संपर्क मार्ग के गड्ढों को मिट्टी से भरा
सड़क की खस्ताहाल की वजह से श्रद्धालुओं सहित लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
शाहतलाई-बड़सर संपर्क सड़क खस्ताहाल हैं। इस वजह से बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोके निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी ओर बढ़ गई है।
पंजाब भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह माही ने बताया कि वह बीते कई सालों से बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई आ रहे हैं। हर वर्ष बाबाजी की तपोस्थली शाहतलाई में लाखों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। हर वर्ष करोड़ों रुपये बाबाजी के भक्त मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ाए जाते हैं। मगर सुविधाओं की बात तो दूर वर्षों से शाहतलाई-बड़सर सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। प्रशासन ने कई वर्षों से सड़क की सुध नहीं ली है। मगर जैसे ही मेले आने का समय आता है तो संबंधित विभाग सड़क में मिट्टी डालकर और दिखावे के लिए पेच वर्क करवाकर जिम्मेदार से मुंह मोड़ देता है। शाहतलाई से बड़सर की और करीब पांच किलोमीटर में सड़क की हालत काफी खराब है। माही ने कहा कि वह सड़क की दयनीय हालत के बारे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखित तौर पर जानकारी देंगे और मरम्मत करवाने की मांग करेंगे।