{"_id":"5a8c26b44f1c1b2a788b6d34","slug":"21519134388-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण व आशीष कुमार बने मिस और मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण व आशीष कुमार बने मिस और मिस्टर फेयरवेल
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
घंडालवीं स्कूल में विदाई पार्टी आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
राधा कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडालवीं में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने की। समारोह में अध्यापकों सुनीत पटियाल, राज कुमार, जोगिंद्र धीमान, विवेक शर्मा, शिल्पा राव उपस्थित रहे।
विदाई समारोह धूम-धाम से मनाया गया। बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर किरण और आशीष कुमार को मिस और मिस्टर फेयरवेल चुना गया। आंचल और अमित शर्मा मिस एंड मिस्टर राधाकृष्णा चुने गया। इस मौके पर वैशाली ठाकुर और विशाल कुमार मिस ब्यूटीफुल और मिस्टर हैंडसम चुने गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन