फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भानवा ने नीट परीक्षा में हासिल किए 556 अंक

भानवा ने नीट परीक्षा में हासिल किए 556 अंक

Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
भानवा ने नीट परीक्षा में हासिल किए 556 अंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
चंगर सेक्टर बिलासपुर की भावना ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा में 556 अंक प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है। डॉक्टर बनकर अब भावना गरीबों और बेसहारा लोगों की सेवा करेगी। भावना ठाकुर ने डीएवी बिलासपुर से 2016 में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। उसने 92 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। भावना ठाकुर ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अध्यापकों को दिया है। भावना के पिता जिला लोक संपर्क विभाग बिलासपुर में बतौर सहायक रेडियो अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बेटी भावना ठाकुर बचपन ने ही डॉक्टर बनने का सपना देखती थी। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत भी की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी बेटी ने लग्न और ईमानदारी से कड़ी मेहनत कर बिना कोचिंग से 430 अंक प्राप्त किए थे। जबकि सामान्य वर्ग में डॉक्टर के चयन के लिए अंतिम 443 कट ऑॅफ गई थी। इस कारण वह 13 अंकों से पिछड़ गई थी। उन्होंने बताया कि बेटी भावना ठाकुर ने पिछले 9 महीनों से चंडीगढ़ के निजी शिक्षण संस्थान में कोचिंग ले रही थी। इसकी बदौलत उसने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed