फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आधुनिक जल वितरण प्रणाली की संभावना तलाशने के आदेश जारी

आधुनिक जल वितरण प्रणाली की संभावना तलाशने के आदेश जारी

Tue, 13 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक जल वितरण प्रणाली की संभावना तलाशने के आदेश जारी
गंगा का जलस्तर बढ़ने से चिंता बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। आदर्श गांव के निर्माण के लिए अनिवार्य है कि गांव में वह सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं जो वहां के लोगों के लिए अपेक्षित हों। गांव कोठी में दीर्घकालीन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकारी विभागों के साथ-साथ आमजन की भी सहभागिता जरूरी है ताकि विकासात्मक योजनाओं को तीव्रता दी जा सकें। यह बात उपायुक्त विवेक भाटिया ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा गोद लिए गए घुमारवी के गांव कोठी में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत आयोजित विशेष ग्राम सभा में कही।
उन्होंने गांव में लोगों को सुचारु रूप से उचित पेयजल की आपूर्ति करवाने के लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को आधुनिक जल वितरण प्रणाली को विकसित करने की संभावनाओं को तलाशने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए भी संबंधित विभाग को शिविर लगाकर जागरूक करने के निर्देश दिए। ग्राम सभा में एडीएम विनय कुमार, एसडीएम शशिपाल शर्मा, उपनिदेशक डीआरडीए संजीत सिंह, बीडीओ झंडूता विकास शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष अमीं चंद सोनी, ग्राम पंचायत कोठी प्रधान सुनीता कुमारी, उपप्रधान कृष्ण के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed