{"_id":"5a4a70664f1c1b346f8b4672","slug":"201514827878-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बिलासपुर दौरे से पहले जागा लोनिवि, सुधारीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बिलासपुर दौरे से पहले जागा लोनिवि, सुधारीं सड़कें
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सीएम के बिलासपुर दौरे से ठीक पहले लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को दिनभर जिस-जिस क्षेत्र में सीएम का दौरा है वहां लोनिवि अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर नजर आए। कर्मचारियों ने जहां सड़कों में पड़े गड्ढों को भरा, वहीं नालियों की साफ सफाई की। शहर में कई स्थानों पर टारिंग कर गड्ढों को भरा गया।
उल्लेखनीय है कि जिला में सड़कों की हालत दयनीय है। नम्होल में सड़कों पर गड्ढे पड़े हुए हैं।
इसके अलावा बिलासपुर शहर की सड़कों की हालत भी कुछ अलग नहीं है। यहां भी नालियां बंद होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है। इससे आम लोगों को भी परेशानियों से दोचार होना पड़ता है। इससे पहले लोनिवि सड़कों को लेकर इतना गंभीर नहीं दिखा। लेकिन, जैसे ही सीएम का बिलासपुर जिला का दौरा तय हुआ, उसी के साथ विभाग भी हरकत में आ गया। सोमवार को विभाग के कर्मचारी नम्होल से लेकर बिलासपुर तक सड़कों को सुधारने में लगे रहे। इस दौरान जहां नालियों को साफ किया गया, वहीं एनएच पर पड़े गड्ढों को भी भरने का कार्य किया।