फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   200 crore will be spent for uninterrupted power supply in Ghumarwin: Dharmani

घुमारवीं में निर्बाध बिजली आपूर्ति खर्च होंगे 200 करोड़ : धर्माणी

Wed, 04 Feb 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 04 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
200 crore will be spent for uninterrupted power supply in Ghumarwin: Dharmani
भराड़ी के बम्म में विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन करते मंत्री राजेश धर्माणी व मौजूद अन्य लोग। स
बम्म में 33 केवी सब स्टेशन का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

भराड़ी क्षेत्र में बिजली समस्या होगी दूर, 13 करोड़ होंगे व्यय

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से लगभग 200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत बम्म के अंतर्गत कोटलु (बनी–पंडता) में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बम्म 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन के भूमि पूजन के बाद कही।
मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी के कुल पांच नए सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग तथा आकस्मिक बिजली कट जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि जिले का पहला 132 केवी का बड़ा सब स्टेशन घुमारवीं क्षेत्र के करयालग में शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा, जिस पर करीब 70 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस सब स्टेशन के बन जाने से कांगू से आपूर्ति की जा रही बिजली पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और ओवरलोडिंग जैसी समस्याएं पूरी तरह समाप्त होंगी। मंत्री ने बताया कि घुमारवीं शहर के लिए 33 केवी का एक नया सब स्टेशन प्रस्तावित है, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है और इसे करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 33 केवी का एक अन्य सब स्टेशन बडोली देवी में बनाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 17 करोड़ रुपये है। वहीं 33 केवी वकेन–जेजवीं सब स्टेशन का 11 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिस पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अब तक 51 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 35 ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। आने वाले समय में 132 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और 113 अन्य ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय बनेगी। मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि कोटला से झबोला तक 33 केवी की नई विद्युत लाइन बिछाई जा रही है, जिस पर 6.67 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं और इसका कार्य प्रगति पर है। कांगू से कंदरौर लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं एम्स से बडोली देवी के लिए 3 करोड़ रुपये और एम्स से भगेड़ के लिए भी 3 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड करण चंदेल, सहायक अभियंता पंकज, स्थानीय पंचायतों के पूर्व प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के प्रधान मदनलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भराड़ी के बम्म में विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन करते मंत्री राजेश धर्माणी व मौजूद अन्य लोग। स

भराड़ी के बम्म में विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन करते मंत्री राजेश धर्माणी व मौजूद अन्य लोग। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed